आज चार की जान गई: महाराष्ट्र के पुणे में तीन लोगों की मौत हुई, मध्यप्रदेश में 49 साल के मरीज ने दम तोड़ा

नई दिल्ली. कोरोना संकमण से देश में मौतें बढ़ती जा रही हैं। बुधवार को चार लोगों की मौत हुई। मध्यप्रदेश के इंदौर में 49 साल के व्यक्ति ने दम तोड़ दिया। मरीज शहर के श्री अरविंदो इंस्टीटयूट ऑफ मेडिकल साइंस में भर्ती था। उधर, महाराष्ट्र के पुणे में आज तीन मरीजों की मौत हुई। इनमें से दो मरीज को डायबिटीज और हाई ब्लड प्रेशर था। शहर में अब तक संक्रमण से 11 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, महाराष्ट्र में मौत का आंकड़ा 67 पर पहुंच गया है। उधर, देश में मरने वालों की संख्या 175 हो गई है। यह आंकड़े अलग-अलग राज्य सरकारों की ओर से जारी किए गए हैं।


गुजरात के जामनगर में 14 महीने के बच्चे की जान गई


कोरोना संक्रमण अब मासूमों की जान का दुश्मन भी बनता जा रहा है। गुजरात के जामनगर में कोरोना पीड़ित 14 महीने के बच्चे की मंगलवार शाम को इलाज के दौरान मौत हो गई। 5 अप्रैल को उसका टेस्ट पॉजिटिव आया था। बच्चे के अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। मंगलवार की शाम को उसने आखिरी सांस ली। बच्चे के माता-पिता मजदूर हैं और उत्तर प्रदेश से हैं। प्रशासन का कहना है कि इनकी कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं थी। यह जामनगर जिले का पहला कोरोना मामला है। उधर, देश में भी कोरोना की वजह से किसी बच्चे की पहली मौत है। जामनगर प्रशासन अब इसके सोर्स का पता लगा रहा है। माता-पिता को आइसोलेशन में भेजा दिया गया है। इनमें भी किसी तरह के लक्षण नहीं हैं। यह परिवार दारेद गांव में रहता है। जिसे अब पूरी तरह सील कर दिया गया है। इस मौत के साथ राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 16 पर पहुंच गया है।


संक्रमण से महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा मौतें

























































































राज्यमौतें
महाराष्ट्र67
मध्यप्रदेश22
गुजरात 16
तेलंगाना  12 
दिल्ली

09


पंजाब 

08


पश्चिम बंगाल07
राजस्थान06
तमिलनाडु05
कर्नाटक04
आंध्र प्रदेश04
उत्तर प्रदेश03
जम्मू-कश्मीर

03


हिमाचल02
हरियाणा02
केरल02
बिहार01
चंडीगढ़01
ओडिशा01
कुल175

Popular posts
स्टैंडअप कॉमेडियन कुणाल कामरा से मिलती शक्ल और हमनाम भी, एयरपोर्ट पर यात्री की बोर्डिंग रोकी
Image
अधिकारियों की कारगुजारी के चलते योगी का जनसुनवाई पोर्टल तोड़ रहा है दम
Image
स्पैनिश फ्लू और स्वाइन फ्लू के तीन दौर सामने आए थे, पहले दौर में सबसे कम और दूसरे में सबसे ज्यादा मौतें हुईं; कोरोना अभी पहले दौर में ही है
Image
अब तक 5 हजार 379 केस: सेना ने कमांडर कॉन्फ्रेंस आगे बढ़ाई, यूपी सरकार पुलिसकर्मियों को 50 लाख का बीमा कवर देगी
Image
97 पॉजिटिव सिर्फ 1 किलोमीटर के क्षेत्र में मिले, संक्रमण से बचने के लिए पूरे परकोटे में लागू हुआ महाकर्फ्यू